{"_id":"640314809e2c17e610065e56","slug":"two-man-snatched-phone-of-woman-returning-home-after-withdrawing-money-in-jalandhar-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: पैसे निकलवा कर घर जा रही महिला का बाइक सवारों ने छीना मोबाइल, पीछा करते-करते सड़क पर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: पैसे निकलवा कर घर जा रही महिला का बाइक सवारों ने छीना मोबाइल, पीछा करते-करते सड़क पर गिरी
Sat, 04 Mar 2023 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 Mar 2023 03:26 PM IST
सार
दादा कॉलोनी निवासी बलजीत कौर ने बताया कि उसकी बेटी ने विदेश से पैसे भेजे थे। पैसे निकालने के लिए वह सोढल में डायमंड वेस्टर्न यूनियन के ऑफिस में आई थी। पैसे निकालने के बाद जब वह घर वापस जा रही थी कि दो अज्ञात बाइक सवार युवक रॉन्ग साइड से आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
जालंधर के सोढल एरिया में पैसे निकलवा कर घर लौट रही एक महिला का मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने फोन छीन लिया। जब वह आरोपियों का पीछा करने लगी तो सड़क पर गिर गई जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दादा कॉलोनी निवासी बलजीत कौर ने बताया कि उसकी बेटी ने विदेश से पैसे भेजे थे। पैसे निकालने के लिए वह सोढल में डायमंड वेस्टर्न यूनियन के ऑफिस में आई थी। पैसे निकालने के बाद जब वह घर वापस जा रही थी कि दो अज्ञात बाइक सवार युवक रॉन्ग साइड से आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उसने शोर मचाते हुए झपटमारों का पीछा करना शुरू किया तो वह सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान आरोपी बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण भागने में सफल हो गए।
सड़क पर गिरने से वह चोटिल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बारे में पीड़ित बलजीत कौर ने पुलिस को शिकायत दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की पहचान कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेने की बात कही जा रही है।