फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two killed two injured in road accidents in Ferozepur

फिरोजपुर में सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Thu, 11 Mar 2021 07:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Two killed two injured in road accidents in Ferozepur
फिरोजपुर। थाना जीरा सदर के अंतर्गत गांव किली नौ आबाद के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे एक युवक की मौत हो गई और एक जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बलवीर सिंह निवासी गांव रत्ता गुदा (तरनतारन) के रूप में हुई है। थाना जीरा सदर पुलिस ने वीरवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अंग्रेज सिंह निवासी गांव रत्ता गुदा (तरनतारन) ने बताया कि वह चचेरे भाई बलवीर सिंह के साथ बाइक से बुधवार देर शाम कोटइशेखां (मोगा) जा रहे थे। जैसे ही गांव किली नौ आबाद के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जीरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बलवीर की मौत हो गई। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, थाना तलवंडी भाई में पड़ते गांव कोटक रोड कलां के पास कैंटर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना तलवंडी भाई ने वीरवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोनकी सिंह निवासी चब्बा (जीरा) ने बताया कि उसका बेटा बलदेव सिंह और बहू स्वर्णजीत कौर (34) बाइक से बुधवार शाम ससुराल गांव दीप सिंह वाला (फरीदकोट) जा रहे थे। गांव कोटकरोड़ कलां के पास बने टोल प्लाज से दो किलोमीटर आगे एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां स्वर्णजीत कौर की मौत हो गई। एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed