फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two killed in suspicious circumstances in Sujanpur of Pathankot

पठानकोट में संदिग्ध हालात में दो लोगों की मौत, आप ने लगाया चुनाव में बंटी शराब पीने का आरोप

Mon, 08 Feb 2021 09:27 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Two killed in suspicious circumstances in Sujanpur of Pathankot
सांकेतिक तस्वीर।

पठानकोट के सुजानपुर के दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव में बांटी गई शराब पीने से मौत होने का आरोप लगाते हुए धरना सोमवार की शाम पुल नंबर पांच पर दिया। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान मोहल्ला कुल्लियां निवासी सुरिंदर सिंह और अशोक निवासी गुगरां सुजानपुर के तौर पर हुई है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया गया कि कांग्रेस और भाजपा मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब पिला रही है। पुलिस कार्रवाई करने की बजाए दोनों पार्टियों के नेताओं को बचा रही है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के सुजानपुर ब्लाक प्रधान दलवीर सैनी ने आरोप लगाया कि चुनाव में बांटी गई शराब के कारण ही दो लोग मौत का ग्रास बन गए। पुलिस की ओर से मृतकों के परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से सारे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी अवतार सिंह ने कहा कि गुगरां में हुई बुजुर्ग व्यक्ति की मौत को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया है कि अशोक सुजानपुर में एक डॉक्टर से उच्च रक्तचाप की दवा खाता था।

रविवार दोपहर के समय अशोक गली में सैर कर रहा था कि चक्कर आने से नीचे गिर गया। दोपहर को उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई व उसे पठानकोट अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। घर ले आते समय उसकी मौत हो गई। अशोक की मौत का शराब से कोई लेना देना नहीं है। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने मौत का कारण शराब बताया।


दर्ज की गई प्राथमिकी में लिखा गया कि सुरिंदर शराब का सेवन करता था और रविवार रात उसने ज्यादा शराब पी ली। घर आकर तबीयत बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed