फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two female drug smuggler arrest in Ludhiana

नशे के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two female drug smuggler arrest in Ludhiana
कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ समेत दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं को टीम ने रेलवे स्टेशन से काबू किया। आरोपी महिलाओं की पहचान शरणों पत्नी ढोला, शम्मी पत्नी दीपक दोनों वासी काजी मंडी के तौर पर हुई है। महिलाओं से चार किलो 975 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। दोनों महिलाओं के गिरोह के सरगना पर पुलिस खासी मेहरबान रही। सरगना काजी मंडी का कुख्यात तस्कर है जो महिलाओं को आगे कर तस्करी का धंधा करवाता है। पुलिस उक्त सरगना पर खासी मेहरबान रही। उक्त तस्कर भाजपा नेता का खास बताया जाता है। कई बार अवैध शराब व नशे के साथ काबू किया जा चुका तस्कर दिन भर पुलिस स्टेशन के आसपास मंडराता रहा। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है ताकि पता चल सके कि उनका सरगना कौन है। पुलिस को कुछ इनपुट मिले हैं लेकिन अभी उसका खुलासा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed