{"_id":"690783b18d8ee7d0e101365d","slug":"two-arrested-with-791-grams-of-heroin-imported-from-pakistan-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-103936-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पाकिस्तान से आई 791 ग्राम हेरोइन संग दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पाकिस्तान से आई 791 ग्राम हेरोइन संग दो काबू
Sun, 02 Nov 2025 09:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पुलिस ने पाकिस्तान से आई 791 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
थाना सदर पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी रछपाल सिंह निवासी गांव कुंडे व राजीव निवासी गांव बारेके हेरोइन बेचते हैं। इस समय दोनों आरोपी बारेके से फिरोजपुर जाने वाली सड़क पर स्थित श्मशान घाट व गांव मधरे के रेलवे फाटक के नजदीक बैठे ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनसे 205 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसी तरह बीएसएफ की बीओपी जगदीश के नजदीक गांव माछीवाड़ा के खेत में से बीएसएफ को एक पैकेट मिला जो पाकिस्तान ड्रोन खेत में फेंक गया था। उक्त पैकेट में से 586 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।