फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two arrested with 3 kg heroin, pistol and drug money worth 1.5 lakh

Jalandhar News: तीन किलो हेरोइन, पिस्तौल व डेढ़ लाख की ड्रग मनी संग दो काबू

Sun, 16 Nov 2025 10:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 16 Nov 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 3 kg heroin, pistol and drug money worth 1.5 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्करों को काबू किया है। आराेपियों से तीन किलो 25 ग्राम हेरोइन, डेढ़ लाख रुपये ड्रग मनी, एक पिस्तौल, दो कारतूस व डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

सीआईए स्टाफ टीम को मुखबिर ने सूचना दी थी कि फिरोजपुर की कासी नगरी निवासी वरिंदर हेरोइन बेचता है। उसके पास पाकिस्तान से हेरोइन आती है। इसके पास अवैध असलहा भी है। सीआईए टीम ने दबिश देकर वरिंदर को काबू किया। आरोपी से तीन किलो 25 ग्राम हेरोइन, डेढ़ लाख रुपये ड्रग मनी, 32 बोर की पिस्तौल, दो कारतूस व एक मोबाइल बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी के बड़े तस्करों के साथ संबंध हैं। थाना सिटी पुलिस ने वरिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह सीआईए टीम ने गश्त के दौरान छावनी की चुंगी नंबर-सात के नजदीक एक नौजवान को एक किलो 502 ग्राम अफीम समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी सुमिम हुसैन के तौर पर हुई है। थाना कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed