फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   two arrest in Kala Sanghia shootout of kapurthala

काला संघिया गोलीकांड : मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Thu, 07 May 2020 09:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
two arrest in Kala Sanghia shootout of kapurthala
काला संघिया के आलमगीर में दिनदहाड़े कांग्रेसी वर्कर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में चौथे दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ का दौर जारी है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापामारी कर रही हैं।
विज्ञापन

डीएसपी सब-डिवीजन हरिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की ओर से थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह को बुधवार देर रात सूचना मिली कि काला संघिया गोलीकांड के दो मुख्य आरोपी शहर में घूम रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापामारी करके मुख्य आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ शेरा और कुलविंदर सिंह भोला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानेदही पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी छापामारी में दिखाई है, लेकिन असलियत यह है कि जिला पुलिस ने दोनों को पेश करने का दबाव बनाया। इसके बाद बुधवार देर रात को दोनों आरोपियों को पंचायत की ओर से एसएसपी कपूरथला के समक्ष पेश किया गया। वहीं, बलकार सिंह के मरने से पहले वायरल वीडियो में उसने अपनी हत्या की आशंका जताते पुलिस से गुहार लगाई थी। इस वीडियो के बारे में पुलिस ने अनभिज्ञता जताते हुए चुप्पी साध ली। एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह ने कहा कि दो आरोपी पकड़ लिए हैं। जल्द ही बाकी भी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed