फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two and a half kilos of heroin recovered with Pakistani drone

Jalandhar News: पाकिस्तानी ड्रोन संग ढाई किलो हेरोइन बरामद

Mon, 06 May 2024 11:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 06 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two and a half kilos of heroin recovered with Pakistani drone
ऊंचाई कम होने के चलते बिजली की तारों में फंसकर गिरा ड्रोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का / फिरोजपुर। पाकिस्तानी ड्रोन कम ऊंचाई की उड़ान के चलते बिजली की तारों में फंसकर खेतों में गिर गया। ड्रोन भारतीय क्षेत्र में हेरोइन की खेप फेंकने आ रहा था। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान के चलते बीएसएफ की बीओपी टाहलीवाला से सटे खेतों से पाकिस्तानी ड्रोन और दो किलो 580 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

पुलिस उक्त गांव के संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ करने में जुटी है कि किसने पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के जरिये हेरोइन की खेप मंगवाई है। यह घटना रविवार रात को घटी है।बीएसएफ के मुताबिक रात्रि को बीएसएफ की बटालियन 52वीं के जवान ने बीओपी टाहलीवाला के पास लगभग 23.50 बजे पाकिस्तान की तरफ से भारत की तरफ आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई दी। उसी समय जवान ने फायरिंग करने की पोजीशन ली, लेकिन ड्रोन कम ऊंचाई के चलते वहां से गुजर रही बिजली की तारों में फंस गया और खेत में गिर गया। इस संबंधी बटालियन के कमांडेंट महेश्वर प्रसाद को सूचित किया। फिर बीएसएफ अधिकारियों ने फाजिल्का पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। बीएसएफ व पुलिस जवानों ने आसपास के खेतों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जवानों को खेत से एक क्षतिग्रस्त ड्रोन संग हेरोइन के तीन पैकेट मिले हैं। हेरोइन का वजन दो किलो 580 ग्राम आंका गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले यहां से एक पाकिस्तानी नागरिक को भी पकड़ा है।
विज्ञापन


फोटो संख्या-06एफजेडआर01,02,03बी - फाजिल्का (फिरोजपुर) में बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन संग पकड़ी हेरोइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed