फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two agents named in the case of a youth missing for eight months

Jalandhar News: आठ माह से लापता युवक के मामले में दो एजेंट नामजद

Thu, 22 Aug 2024 10:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 22 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Two agents named in the case of a youth missing for eight months
थाना भुलत्थ पुलिस ने ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


भुलत्थ (कपूरथला)। भुलत्थ से आठ माह पहले फ्रांस गए एक युवक के लताविया में लापता और मौत होने की आशंका के मामले में भुलत्थ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गलत ढंग से विदेश भेजने वाले दो कथित ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएचओ हरजिंदर सिंह ने की और बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वहीं, लताविया पुलिस की ओर से डीएनए के संबंध में मांगे गए दस्तावेजों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। भुलत्थ के वार्ड नं. पांच निवासी बॉबी चंद ने पुलिस को बताया था कि पड़ोस में रहने वाले दंपती सहित तीन ट्रेवल एजेटों की ओर से उनके बेटे सागर (18 वर्षीय) को फ्रांस भेजा था। ट्रेवल एजेटों ने बेटे को फ्रांस भेजने के लिए 14 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने पहली किस्त 7.20 लाख रुपये एजेंटों राजिंदर कुमार और गौरव कुमार को दिए थे। जनवरी 2024 के पहले हफ्ते में बेटे सागर को ट्रेवल एजेंटों ने रशिया भेज दिया और कहा कि उनका बेटा बेलारुस, लताविया देशों से होकर जर्मन होते हुए फ्रांस पहुंचेगा। पिता ने यह भी बताया था कि फरवरी माह में बेटे का फोन आया कि वह बेलारुस में है। उसके बाद 6 माह बीत चुके हैं। उनके बेटे का न तो कोई फोन आया और न ही कुछ पता चला है। उन्होंने बताया कि सागर के साथ गए दोस्तों में से एक ने फोन पर बताया कि वह सभी लखानिया से लताविया होते हुए डोंकी बन जा रहे थे। रास्ते में बर्फ गिरने लगी। पांच युवक तो सामने खड़ी गाड़ी में बैठ गए। जबकि तीन बर्फ की चपेट में आ गए। बाद में पता चला कि दो युवक किसी तरह बर्फ से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं, लेकिन सागर की बर्फ में फंसने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ लताविया सरकार ने एक शव बर्फ से बरामद होने के बाद पुलिस को ईमेल भेजकर शव की पहचान के लिए माता-पिता के डीएनए सैंपल की मांग की थी। पीड़ित पिता बोबी चंद ने इस घटना के बाद पुलिस को एक शिकायत देकर ट्रेवल एजेंटों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएचओ हरजिंदर सिंह ने कहा कि विदेश से ईमेल के माध्यम से उन्हें सूचना मिली है कि पुलिस को एक शव बरामद हुआ है। पीड़ित के माता-पिता का डीएनए टेस्ट भेजा जाए ताकि शव की पहचान की जा सके। एसएचओ ने यह भी बताया कि पिता की शिकायत पर आरोपी राजिंदर कुमार निवासी करतारपुर और गौरव कुमार निवासी संगरूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed