फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two accused of misdead a minor girl in spa center arrested

स्पा सेंटर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 May 2021 10:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two accused of misdead a minor girl in spa center arrested
मॉडल टाउन स्थित क्लाउड स्पा सेंटर में 15 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्यारोपी अमृतसर के भवानी नगर निवासी आशीष उर्फ दीपक बहल और गांव सेलकीआणा निवासी इंदर उर्फ बंटी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कबूल कर लिया है कि उन्होंने लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया था और उसको नशा भी करवाया था। कमिश्नर पुलिस की तरफ से इस केस की जांच के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का गठन किया हुआ है, जिसकी जांच डीसीपी कानून व्यवस्था जगमोहन सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीसीपी जगमोहन सिंह ने कहा कि सोमवार को वे इस मामले की जांच रिपोर्ट तलब करेंगे। इस बीच, शनिवार देर रात पुलिस टीम ने दो आरोपियों आशीष व इंदर को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि आशीष ही स्पा सेंटर मालिक है, जिसका असली नाम दीपक बहल है, लेकिन स्पा सेंटर के कारोबार से जुड़े लोग उसे आशीष के नाम से जानते हैं। जांच में सामने आया है कि आशीष के नेटवर्क में भारतीय से लेकर विदेशी लड़कियां थीं, जिनको आगे ग्राहक की जरूरत के हिसाब से स्पा सेंटर में भेजा जाता था। स्पा सेंटरों में थाईलैंड व रशियन लड़की की डिमांड ज्यादा होती थी। वहीं पुलिस ने गैरी बग्गा नामक युवक को भी इस केस में नामजद किया है। वह आशीष का खास आदमी है और उसने ही लुधियाना की ज्योति आंटी व आशीष के बीच मुलाकात करवाई थी। ज्योति ही लुधियाना से इस लड़की को लेकर जालंधर आई थी।
विज्ञापन

आशीष ने बताया कि जहां स्पा सेंटर चला रहा है, वह इमारत कांग्रेसी काउंसिलर रोहन सहगल की है। उसने दूसरी मंजिल का पोर्शन किराए पर लिया हुआ है। 70 हजार मासिक किराए पर 11 महीने का एग्रीमेंट लिखा गया तो रोहन ने अपने पिता रमेश सहगल के उस पर साइन करवाए थे। क्योंकि इमारत उन्हीं के नाम पर थी। पुलिस की जांच में अभी कई सवाल खड़े हैं, जिनका खुलासा होना बाकी है। लॉकडाउन में स्पा सेंटर कैसे खुला हुआ था? अगर स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर गंदा धंधा चलता था तो चंद कदम दूर स्थित पुलिस स्टेशन की टीम ने कभी चेकिंग क्यों नहीं की? लड़की से दुष्कर्म हुआ तो पुलिस ने मामले को काफी दिन ठंडे बस्ते में क्यों डाले रखा? एसीपी माडल टाउन हरविंदर सिंह गिल का कहना है कि आशीष व इंदर को 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। लड़की को हवस का शिकार बनाने के बाद वे पंजाब से बाहर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed