फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two accused arrested for murdering a youth by shooting

Jalandhar News: गोली मारकर युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 06 Jun 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for murdering a youth by shooting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। पुलिस ने गोली मारकर युवक की हत्या के दो आरोपियों को काबू किया है। अन्य की तलाश जारी है। बता दें कि वीरवार को शहर के मक्खू गेट पर शहर की बलूचां वाली गली निवासी आशु मोंगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के सभी आरोपी आशीष चोपड़ा गैंग के गुर्गे हैं। आशु मोंगा, युवराज उर्फ युवी व अमरीक सिंह के बीच कोई विवाद था। वारदात वाले दिन आशु मोंगा अपने साथियों संग हथियारों से लैस कार में सवार होकर मक्खू गेट स्थित टैटू की दुकान पर गया था। वहां मौजूद युवराज उर्फ युवी को उसने ललकारा, उसी समय युवी ने आशु पर गोली दाग दी, जो उसके माथे पर लगी और वहीं पर उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही दुकान के बाहर कार में मौजूद आशु के साथियों ने युवराज के साथियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। आशु मोंगा की पत्नी पवनदीप कौर के बयान पर आरोपी आशीष चोपड़ा, अमरीक सिंह, गुरदित्त सिंह, अंग्रेज सिंह, जोगिंदर सिंह वासी हीरानगर, शिवम सहगल वासी नानकपुरा दुलचीके, युवराज उर्फ यूवी समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से आरोपी अमरीक सिंह और जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने अर्शदीप निवासी इच्छे वाला के बयान पर आरोपी गुरजिंदर सिंह निवासी अमृतसरिया, नड्डा निवासी दुलचीके, लक्खा निवासी रखड़ी, अमरजीत सिंह निवासी पल्ला मेघा, देवराज शर्मा निवासी बांसी गेट व आशु मोंगा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने फिरोजपुर निवासियों से अपील की है कि उक्त आरोपियों की जानकारी पुलिस को दें। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed