फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Twenty people were injured due to overturning of the canter, five serious

कैंटर पलटने से बीस लोग हुए जख्मी... पांच की हालत गंभीर, गांव प्यारेआना से जा रहे थे जलालाबाद मैरिज पैलेस

Sun, 19 Sep 2021 05:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Twenty people were injured due to overturning of the canter, five serious
फिरोजपुर। फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव पीर बलावर के पास एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में बीस वेटर जख्मी हो गए। कैंटर में 24 लोग सवार थे। जख्मियों को फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जिसमें से पांच की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ये लोग फिरोजपुर के गांव प्यारेआना से जलालाबाद किसी मैरिज पैलेस में कामकाज के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए गांव गांव लल्ले वाला निवासी राजवीर व प्रेम ने बताया कि गांव प्यारेआना से कैंटर पर सवार होकर 24 लोग जलालाबाद स्थित एक मैरिज पैलेस में जा रहे थे। फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव पीर बलावर के पास पहुंचे कि आगे से आ रहे वाहन को बचाते हुए कैंटर अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गया। कैंटर पलटते ही लोगों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जख्मियों को फिरोजपुर सिविल अस्पताल में पहुंचाया। इस हादसे में बीस लोग जख्मी हो गए। इनमें से पांच को ज्यादा चोटें लगी हैं। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed