{"_id":"60b8ddc68ebc3e34fe05e203","slug":"troubled-by-wife-s-relations-a-young-man-suciede-pathankot-news-pkl415413367","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कदम: पठानकोट में युवक ने दी जान, मरने से पहले वीडियो भी बनाया, पत्नी पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक कदम: पठानकोट में युवक ने दी जान, मरने से पहले वीडियो भी बनाया, पत्नी पर लगाया ये आरोप
Thu, 03 Jun 2021 08:12 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:12 PM IST
सार
मृतक ने वीडियो में कहा कि मैंने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने। वीडियो में मरने से पहले युवक ने अपनी पत्नी और प्रेमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पठानकोट के गांव चिकली करोली में पत्नी के संबंधों से परेशान युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने से पहले युवक ने वीडियो बनाया। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी के किसी अन्य से संबंध हैं। इसके चलते वह आत्महत्या कर रहा है। वीडियो में युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को काबू कर लिया। जबकि कथित प्रेमी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान चिकली करोली निवासी अशोक पठानिया के रूप में हुई है। वीडियो में आत्महत्या से पहले युवक कह रहा है कि उसने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं समझे। वह समाज में अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सका और दुनिया से शर्मिंदा होकर मजबूरी में अपने आप को खत्म कर रहा है।
विज्ञापन
उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी व उसका प्रेमी बमियाल की महिला सरपंच का पति है। उसने मरने से पहले प्रशासन से मांग की है कि आत्महत्या के लिए उसे मजबूर करने वाली उसकी पत्नी व उसके प्रेमी सुमित सिंह को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस संबंध में मामून थाना प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को अशोक पठानिया की जेब से एक सोसाइड नोट भी मिला है। इसके चलते मृतक की पत्नी पूनम देवी व उसके प्रेमी सुमित सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन