फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   triple talaq matter in rampur

मांग का विरोध करने पर तलाक देकर घर से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
triple talaq matter in rampur
triple talaq matter in rampur
ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

टांडा। गांव शहपुरा निवासी जमील अहमद की पुत्री अफरोज जहां ने पति समेत 13 आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, महिला ने पति पर तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया है। रिपोर्ट में बताया कि पीड़िता का निकाह 2012 में शकील के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। दहेज से नाखुश ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आठ नवंबर को ससुरालियों ने महिला केा पीटा। साथ ही उस पर मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। उसने रुपये लाने में असमर्थता जताई तो पति ने तीन तलाक दे दिया। साथ ही घर से निकाल दिया। पीड़िता ने किसी तरह मायके पहुंचकर आपबीती बताई। पीड़िता ने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मिली तहरीर पर आरोपी पति शकील, ससुर कलवा, सास जमीला, रईस अहमद, फईम जहां, फरीद अहमद, भूरी, रईस जहां, खुर्शीद जहां, नसीम जहां, नन्ही, शौकीन छोटी निवासीगण दढ़ियाल मुस्तेहकम समेत 13 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed