फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Travel agent arrested at Amritsar airport in connection with USA deportation case.

Jalandhar News: यूएसए डिपोर्ट मामले में ट्रैवल एजेंट अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 09:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Travel agent arrested at Amritsar airport in connection with USA deportation case.
होशियारपुर। फरवरी में यूएसए से डिपोर्ट हुए युवकों के मामले में कथित धोखाधड़ी के आरोपी ट्रेवल एजेंट सुरिंदर सिंह उर्फ हैप्पी को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। वह इटली से आ रहा था जब इमीग्रेशन अधिकारियों ने उसे रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार हैप्पी ने पीड़ित सुखपाल सिंह के पिता से 20 लाख रुपये लिए और उसे अमेरिका भेजने का झांसा दिया। सुखपाल सिंह को निकारागुआ, होंडुरास और मैक्सिको से होते हुए अमेरिका भेजा गया, जहां उसे करीब 45 दिन तक कठिन परिस्थितियों में रखा गया। 2 फरवरी 2025 को वह भारत लौटा। आरोपी को होशियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed