फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Tragic accident on Diwali night, Two high-speed cars collided in Jalandhar's Model Town, father and son died

दिवाली की रात दर्दनाक हादसा: जालंधर के मॉडल टाउन में तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Fri, 01 Nov 2024 10:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 01 Nov 2024 10:55 AM IST
सार

मृतकों की पहचान मकदूमपुरा, धोबी मोहल्ला निवासी संदीप शर्मा और उनके बेटे सनन शर्मा के रूप में हुई है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

विज्ञापन
Tragic accident on Diwali night, Two high-speed cars collided in Jalandhar's Model Town, father and son died
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के पास दीपावली की रात एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब संदीप शर्मा (53) और उनके बेटे सनन शर्मा (17) पार्टी से घर लौटने की तैयारी में सड़क किनारे खड़े थे। तेज रफ्तार कारों के बीच टक्कर के कारण उन्हें कुचल दिया गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा मॉडल टाउन के मॉल रोड पर थिंद आई अस्पताल के बाहर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो कारें बहुत तेज रफ्तार में थीं, जिससे एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार और एसयूवी से जा टकराई।

विज्ञापन

घटना में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं—ब्रेजा (पीबी-08-ईएम-6066), वैन्यू (पीबी-08-ईएम-3609) और एक्सयूवी (पीबी-08-ईएफ-0900)। ब्रेजा कार के परखच्चे उड़ गए, और हादसे की तेज आवाज दूर तक सुनाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान मकदूमपुरा, धोबी मोहल्ला निवासी संदीप शर्मा और उनके बेटे सनन शर्मा के रूप में हुई है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और हादसे की वजह बनी तेज रफ्तार कारों के ड्राइवरों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed