{"_id":"68e935e466c214cc37016484","slug":"three-smugglers-travelling-in-a-car-arrested-400-grams-of-heroin-recovered-moga-news-c-371-1-mog1001-101694-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार, 400 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार, 400 ग्राम हेरोइन बरामद
Fri, 10 Oct 2025 10:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा पुलिस ने कार सवार तीन नशा तस्करों को 400 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ बिंदा निवासी मोगा, जरनैल सिंह उर्फ जैला निवासी फिरोजपुर और आकाशदीप सिंह निवासी बेद जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।
डीएसपी (डी) सुखअमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि वीरवार को थाना कोट ई सेखां की पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति एक कार में नशीले पदार्थ लेकर मोगा धर्मकोट रोड की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने नाका लगाकर उक्त कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कार सवार तीनों आरोपियों को माैके पर गिरफ्तार कर लिया गया।