फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three robbers arrested in Ferozepur

लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2020 06:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Three robbers arrested in Ferozepur
फिरोजपुर पुलिस की गिरफ्त में लूटपाट करने वाले गिरोह के बदमाश और बरामद ‌हथियार। - फोटो : FIROZPUR
थाना सिटी ने लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। शहर में बस्ती भट्टियां वाली के नजदीक झाड़ियों में बैठकर लूटपाट की योजना बनाते वक्त पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की। आरोपियों के पास से बारह बोर की बंदूक, 315 बोर के दो देसी पिस्तौल, पांच कारतूस व एक कारतूस का खोल बरामद किया है। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को गिरोह के छह सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कंबोज पुलिस पार्टी के साथ किले वाला चौक के पास गश्त कर रहे थे कि सूचना मिली कि लूटपाट करने वाला गिरोह शहर में सक्रिय है और इस समय बस्ती भट्टियां वाली के पास झाड़ियों में छिपकर लूटपाट की योजना बना रहा है। इनके पास भारी मात्रा में हथियार हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापा मारा तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने छह आरोपियों में से तीन को दबोच लिया, जबकि तीन अन्य भाग गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सम्मा, योगी उर्फ हरभजन वासी बस्ती आवा फिरोजपुर और विजय कुमार उर्फ ममदोटियां वासी ममदोट के तौर पर हुई है। फरार होने वालों की पहचान सहिल उर्फ काली वासी बस्ती सनवां, मन्नी बाबा वासी गांव अलीके व सचिन वासी कूंडे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed