{"_id":"65f87271899654c3cc059594","slug":"three-mobile-phones-found-in-modern-jail-three-prisoners-including-two-unidentified-named-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-100867-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: माडर्न जेल से मिले तीन मोबाइल, दो अज्ञात समेत तीन हवालाती नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: माडर्न जेल से मिले तीन मोबाइल, दो अज्ञात समेत तीन हवालाती नामजद
Mon, 18 Mar 2024 10:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। माडर्न जेल में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 3 मोबाइल फोन, 3 बैटरी, 3 सिम व एक चार्जर बरामद हुआ है। इनमें से एक मोबाइल फोन समेत सिम, बैटरी हवालाती के कब्जे से मिला है। जबकि दो मोबाइल फोन, 2 बैटरी, 2 सिम व एक चार्जर लावारिस हालत में बरामद हुए हैं।
जेल प्रबंधन ने सभी मोबाइल फोन व अन्य सामान को कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 अज्ञात समेत तीन हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट कुलजीत सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को हवालाती सुखदेव सिंह निवासी गांव शेखमांगा के कब्जे से एक मोबाइल फोन समेत सिम, बैटरी बरामद हुआ। इसके अलावा दो मोबाइल, 2 बैटरी, 2 सिम एक चार्जर लावारिस हालत में बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने सभी मोबाइल व अन्य सामान को कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 अज्ञात समेत तीन हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।