फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three lakh liters of raw liquor caught from Harike port lake in Firozpur

हरिके पत्तन झील से तीन लाख लीटर कच्ची दारू पकड़ी

Sun, 20 Sep 2020 05:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Three lakh liters of raw liquor caught from Harike port lake in Firozpur
फिरोजपुर के हरिके पत्तन झील से कच्ची दारू बरामद करते विभागीय कर्मचारी। - फोटो : FIROZPUR
आबकारी विभाग व पुलिस ने संयुक्त आपरेशन चलाकर सतलुज-ब्यास संगम से बनी हरिके पत्तन झील में बने टापूओं पर छापामारी कर तीन लाख लीटर कच्ची दारू, सौ तिरपाल, लोहे के 15 ड्रम, सौ क्विंटल लकड़ी, सौ किश्तियां व चांदी के नौ बर्तन पकड़े हैं। आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। उल्लेखनीय है कि जहरीली शराब पीने से तरनतारन, अमृतसर व बटाला में मरे लोगों के बाद सबसे ज्यादा संख्या में हरिके पत्तन झील से आबकारी व पुलिस विभाग ने कच्ची दारू पकड़ी है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर जेएस बराड़ ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हरिके पत्तन झील में बने टापूओं व उससे आसपास क्षेत्र में कच्ची दारू तैयार की जाती है। आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिल कर झील पर बने टापूओं पर छापा मारा। वहां से तीन लाख लीटर कच्ची दारू व अन्य सामग्री पकड़ी है। आरोपी पुलिस को टापू तक पहुंचने से पहले ही किश्तियों के माध्यम दूसरे तरफ से निकल कर भाग गए। बराड़ ने बताया कि आबकारी विभाग के ईटीओ कर्मवीर सिंह माहला और तरनतारन के डीएसपी इकबाल सिंह की अगुवाई में टीम तैयार की गई थी, जिसने एक साथ कई जगहों पर छापा मारा है। बराड़ ने बताया कि कच्ची दारू तैयार करने वाले कई आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

किश्तियों से कच्ची दारू की डिलीवरी करते थे माफिया
अधिकारियों का कहना है कि शराब माफियों ने कच्ची दारू तैयार करने के लिए झील में बने टापू पर सामान एकत्र करने को सौ किश्तियां रखी थी। कच्ची दारू तैयार करने के बाद इन्हीं किश्तियों के माध्यम से सप्लाई करते थे। जब कभी पुलिस टापू पर छापामारी करने पहुंचती थी तो आरोपी सारा सामान किश्तियों पर रखकर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने टापू पर हर आराम की वस्तु रखी हुई थी। उन्हें जंगली जानवर और जहरीले सांपों का भी भय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed