फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three gangsters arrested after encounter in Faridkot, one absconding

Jalandhar News: फरीदकोट में मुठभेड़ के बाद तीन गैगस्टर गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 16 Mar 2024 06:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Three gangsters arrested after encounter in Faridkot, one absconding
गोली लगने से घायल तीनों को मेडिकल अस्पताल में करवाया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने शनिवार दोपहर गांव पंजगराईं कलां में पास मुठभेड़ के बाद तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है जबकि इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी संजीव कुमार, कोटकपूरा के गांव वाडा दराका निवासी रणजीत सिंह व जसन के रूप में हुई।
एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने पंजगराईं कलां के औलख रोड पर शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार चार युवकों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घायल हुए आरोपियों को इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और उनकी हालत में सुधार के बाद ही उनसे पूछताछ करके जानकारी जुटाई जाएगी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे जिनसे हथियार भी बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 16एफआरडी1
फोटो 16एफआरडी2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed