फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three arrested with 2.5 kg charas and 15 kg ganja

ढाई किलो चरस और 15 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 2.5 kg charas and 15 kg ganja
टांडा। कोतवाली पुलिस ने नशे के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को ढाई किलो चरस और पंद्रह किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ धर्म सिंह मार्छल के निर्देशों पर कोतवाल प्रवेज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की। मंगलवार सुबह मोहल्ला मोतीनगर स्थित स्लाटर हाउस के पास ठंडी सड़क पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को तीन लोग स्कूटी पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों को रुकने को कहा तो वे भागने लगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पीछा कर पकड़ लिया। तीनों आरोपियों के पास से मिले कट्टों की तलाशी ली गई तो नगर के मोहल्ला भब्बलपुरी निवासी मोहम्मद अय्यूब के पास से ढाई किलो चरस, सिल्ली तल्ली थाना दुमाकोटा, पौढ़ी गढ़वाल निवासी रंजीत और रुक्कनपुर थाना रामनगर उत्तराखंड निवासी रघुवीर के पास से पंद्रह किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ पर अय्यूब ने बताया कि वो बीते कुछ वर्षों से पौढ़ी गढ़वाल निवासी पूरन से माल लेकर चरस और गांजा की पुड़िया बनाकर बेचने का कार्य करता है। वहीं, पकड़े गए रंजीत और रघुवीर माल लाकर देने का कार्य करते है। वही रंजीत और रघुवीर ने बताया की वो दोनो पूरन के साथ मिलकर अपने खेत में ही गांजा और भांग उगाते है और उसे काट कर बेचते हैं। खेत में उगाए गांजे और भांग में ही कूटर गोंद और काला रंग मिलाकर चरस बनाते है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed