फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Thieves attacked RPF jawan, injured to prevent theft

चोरों ने चोरी से रोकने पर आरपीएफ जवान पर किया वार, घायल

Wed, 23 Jun 2021 10:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Thieves attacked RPF jawan, injured to prevent theft
रेलवे कालोनी से दो खिड़कियां चोरी कर ले जा रहे आरोपियों ने उन्हें रोकने वाले आरपीएफ जवान को बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। चोरों ने उसके गले में पहनी सोने की चैन भी छीन ली। उधर, थाना सदर पुलिस ने बुधवार को पीड़ित आरपीएफ जवान के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। बाकी फरार है।
विज्ञापन

आरपीएफ सिपाही रविंदर कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर में आरपीएफ में कार्यरत है। मंगलवार रात साढ़े दस बजे नौकरी कर क्वार्टर में पहुंचा था। भोजन करने के बाद उसने देखा कि आरोपी बाइक पर रेलवे क्वार्टरों की दो खिड़कियां चोरी करके ले जा रहे हैं। उसने मोबाइल फोन पर उनकी वीडियो बना ली। साथ ही अपने दफ्तर में सूचित कर दिया। आरोपियों ने वीडियो बनाते देख आरपीएफ के जवान से मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया है। आरोपी ने उसे घेर कर जमकर पिटाई कर जख्मी कर दिया। उसके गले में पहनी सोने की चैन भी छीन कर ले गए। जख्मी जवान को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

उधर, उक्त वारदात की तफ्तीश कर रहे एएसआई अश्वनी कुमार के मुताबिक पीड़ित रविंदर कुमार के बयान पर आरोपी बिन्नी, विनय, अजय, मक्खन, अर्जून, सीता व बिंदू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार किया है। जबकि बाकी के आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed