{"_id":"64d524f0de5d75dbf8088b04","slug":"the-youth-arrested-in-the-theft-case-of-the-judges-house-hanged-himself-in-the-police-station-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-197-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जज के घर चोरी केस में गिरफ्तार नौजवान ने थाने में लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जज के घर चोरी केस में गिरफ्तार नौजवान ने थाने में लगाया फंदा
Thu, 10 Aug 2023 11:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
हालत नाजुक, पुलिस ने मेडिकल अस्पताल में करवाया दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। स्थानीय सरकारी काॅलोनी में एसीजेएम के सरकारी आवास से गहने चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरा काॅलोनी के नौजवान चंदा सिंह ने थाना सिटी की हवालात में फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले सोमवार को सरकारी काॅलोनी में एसीजेएम मोनिका लांबा के सरकारी आवास पर चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। शनिवार व रविवार को छुट्टी होने के चलते जज अपने घर पर गई हुईं थी और रात्रि का गार्द भी डयूटी करके घर चला गया था। इस दौरान सरकारी आवास में इस नौजवान ने करीब ढाई लाख के गहने चोरी किए और फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करते हुए बुधवार शाम उसे गिरफ्तार करके थाने में बंद कर दिया था। डीएसपी आशवंत सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह आरोपी चंदा सिंह ने हवालात में एक गर्म पट्टी की मदद से ग्रिल के साथ फंदा लगा लिया। जानकारी मिलते ही उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
डीएसपी के अनुसार पुलिस ने आरोपी से चोरी सामान में से कुछ सामान बरामद भी कर लिया था जबकि बाकी सामान के बारे में पूछताछ की जानी थी। उधर, आरोपी के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री टार्चर किए जाने के कारण चंदा सिंह की हालत नाजुक हुई है और पुलिस अपना बचाव करने के लिए झूठी कहानी गढ़ रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
फोटो 10एफआरडी1
-- -- -- -