{"_id":"68dd56c71e925960bb083b7d","slug":"the-young-man-jumped-into-the-canal-after-being-injured-by-a-leg-cut-abohar-news-c-60-1-abr1001-100685-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: टांग कटने से आहत होकर नहर में कूदा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: टांग कटने से आहत होकर नहर में कूदा था युवक
Wed, 01 Oct 2025 09:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। गांव कल्लर खेड़ा के पास छोटी नहर में मंगलवार देर शाम मिले शव की पहचान अबोहर की ईदगाह बस्ती निवासी बलजीत के रूप में हुई है। ट्रेन की चपेट में आकर टांग कटने से वह परेशान रहता था। इसी परेशानी में उसने नहर में कूदकर आत्महत्या की थी।
नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि नहर पर किसी दिव्यांग का कुछ सामान पड़ा है। वे मौके पर पहुंचे तो वहां से उन्हें एक एक्टिवा, टांगों पर लगाने वाले कैप व एक बैग जिसमें बैंक काॅपी मौजूद थी। उससे मृतक की पहचान के तौर पर हुई। बिट्टू ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई जिस पर परिजन अस्पताल पहुंचे और उसकी पहचान की। परिजनों ने बताया कि बलजीत की करीब छह साल पहले रेलगाड़ी की चपेट में आने से उसकी एक टांग पूरी तरह से कट गई थी। उसके बाद से ही वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। मंगलवार को उसने अचानक नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।