{"_id":"61a0f5be5e26af37a36a6d11","slug":"the-world-famous-settlement-of-nine-sports-market-will-change-after-many-decades-jalandhar-news-pkl4341948161","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व प्रसिद्ध बस्ती नौ स्पोर्ट्स मार्किट की कई दशकों बाद बदलेगी नुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व प्रसिद्ध बस्ती नौ स्पोर्ट्स मार्किट की कई दशकों बाद बदलेगी नुहार
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर के बस्ती नौ स्पोर्ट्स मार्केट की कई दशकों बाद अब नुहार बदलने वाली है, जिससे मार्केट के हजारों व्यापारियों सहित ग्राहकों को लाभ मिलेगा। मार्केट में आने-जाने वाले ग्राहकों को ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी और कई परेशानियां दूर होंगी। खेल मार्केट का 2.62 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण होगा। फुटबाल चौक से लेकर गाखल पुली तक सड़क को स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
यह प्रोजेक्ट विधायक सुशील रिकू ने स्मार्ट सिटी कंपनी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट (एबीडी) के तहत पास करवाया है। इस प्रोजेक्ट का फोकस बस्ती नौ की विश्व प्रसिद्ध खेल मार्केट का सौंदर्यीकरण करना है। सड़क का नाम अब ‘स्मार्ट स्पोर्ट्स रोड’ हो सकता है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने इसके लिए 2.62 करोड़ का टेंडर लगाया है। दो महीने में इस पर काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। बस्ती नौ मार्केट में ग्राहक बड़ी संख्या में आते हैं, इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा। पैदल चलने वालों की सुविधा का ध्यान रखा गया है।
जानकारी के अनुसार फुटबाल चौक से बस्ती नौ मार्केट, बस्ती गुजां, बस्ती दानिशमंदा से गाखल पुली तक फुटपाथ तैयार किया जाएगा। पहले तय किया था कि फुटबाल चौक से बस्ती नौ बर्फ के कारखाने तक स्मार्ट रोड बनाई जाएगी लेकिन अब इसे स्मार्ट रोड की तरह सुविधाएं वाली सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
बस्ती नौ मार्केट में स्पोर्ट्स प्रोडक्ट के लगेंगे मॉडल
बता दें केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का विजन स्पोर्ट्स सिटी ही था। शहर को तो स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विकसित नहीं कर पाए हैं, लेकिन अब स्पोर्ट्स मार्केट को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी पर फोकस करके अब बस्ती नौ मार्केट में स्पोर्ट्स प्रोडक्ट के मॉडल लगाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे कर जगह तय कर ली गई है। यह मॉडल पत्थर, मैटल और अन्य मैटीरियल से बने होंगे। इससे लोग जब मार्केट में आएंगे तो उनको महसूस होगा कि वे खेल नगरी में आए हैं। यह भी तय किया गया कि एलईडी लगाकर दुनिया के महान खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी जा सके।
मार्केट को मिलेगा नया रूप, स्मार्ट रोड की तर्ज पर होगी विकसित: सुशील रिंकू
जालंधर वेस्ट विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि बस्ती नौ स्पोर्ट्स मार्केट में विदेशी व्यापारियों का आना-जाना है। मार्केट की ट्रैफिक व्यवस्था काफी बिगड़ी हुई थी, जिसे सुधारना काफी जरूरी लगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर ग्राहकों सहित कारोबारियों को भी काफी राहत मिलेगी। पूरी मार्केट को नया रूप मिलेगा, जोकि स्मार्ट रोड की तर्ज पर विकसित होगी। उन्होंने सुझाव दिया है कि शहर की मेन एंट्री पर स्पोर्ट्स गुड्स सहित दूसरे उत्पादों को हाईलाइट करने के लिए मॉडल लगाए जाने चाहिए। इससे शहर का आकर्षण भी बढ़ेगा।