फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The water level of Ujj river increased

Jalandhar News: उज्ज दरिया का जलस्तर बढ़ा, 95000 क्यूसिक पानी किया रिकाॅर्ड

Fri, 09 Aug 2024 10:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ujj river increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण उज्ज दरिया का जलस्तर बढ़ गया है और दरिया में 95000 क्यूसिक पानी रिकाॅर्ड किया गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से लोगों को दरिया किनारे नहीं जाने के आदेश जारी किए हैं। लगातार बढ़ रहे जल स्तर के कारण दरिया का पानी अब गुज्जर परिवारों के डेरों के नजदीक पहुंचना शुरू हो गया है। वीरवार को राजबाग बैराज से सुबह लगभग 95 हजार क्यूसिक पानी दरिया में छोड़ा गया। दरिया की पानी सहने की क्षमता एक लाख क्सूसिक की है। इससे अधिक होने पर पानी खेतों की ओर आ जाता है। वीरवार को दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से थोड़ा सा नीचे रहा। दरिया का जलस्तर बढ़ने से उज्ज एवं रवि दरिया के संगम स्थल के नजदीक बसे छह गांवों तूर, चेबे, लस्यान,ममी, भरियाल इत्यादि गांव पंजाब से पूरी तरह कट गए, जिससे आज लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उज्ज एवं रवि दरिया के संगम स्थल के मकोड़ा पतन जहां उज्ज और रावी नदियां मिलती हैं और इस जगह पर यह नदी बहुत बड़ी हो जाती है यहां पानी का बहाव तेज हो जाता है। बरसात के दिनों में ये पंजाब से कट जाते हैं क्योंकि यहां नदी पर एक लक्कड़ का पुल है जो बरसात के दिनों में हटा दिया जाता है। इसके साथ ही ये गांव नाव पर निर्भर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed