{"_id":"620e7f99b8ae747cda14f888","slug":"the-vow-to-form-the-government-of-aap-passed-under-the-legs-of-the-elephant-jalandhar-news-pkl4423308158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की सरकार बनने की मन्नत मांग हाथी की टांगों के नीचे से गुजर गया आप समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की सरकार बनने की मन्नत मांग हाथी की टांगों के नीचे से गुजर गया आप समर्थक
आप की सरकार बनने की मन्नत मांग हाथी की टांगों के नीचे से गुजरता आप समर्थक।
- फोटो : JALANDHAR
Link Copied
जालंधर। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते जहां उम्मीदवार ज्योतिष के पास पहुंच रहे हैं, वहीं इन प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने नेता को जिताने के लिए किसी भी हद तक गुजर रहे हैं। माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति हाथी की टांगों के नीचे से गुजरकर मन्नत मांगता है तो उसकी मन्नत पूरी हो जाती है। इसके चलते अपनी मनपसंद आम आदमी पार्टी व उसके मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान को जिताने की मन्नत लिए एक आदमी हाथी की टांगों के नीचे से गुजर गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जालंधर वेस्ट हलके का एक आप समर्थक हाथी के पैरों को छूकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का आशीर्वाद लेता नजर आ रहा है। यह आप समर्थक गजराज से कह रहा है कि पंजाब में आप की सरकार बनने व भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दीजिए। गजराज भी अपनी सूंड हिलाकर आप के इस समर्थक को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। इस आप समर्थक का कहना था कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व पंजाब में आप के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान में काम करने का जज्बा है, इसलिए वह चाहते हैं कि एक बार पंजाब में आप की सरकार जरूर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।