फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The truth about the role of UK government in Operation Blue Star must be brought out: Dhesi

ऑपरेशन ब्लू स्टार में यूके सरकार की भूमिका का सच सामने लाया जाए: ढेसी

Sat, 11 Jan 2025 11:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:02 AM IST
विज्ञापन
The truth about the role of UK government in Operation Blue Star must be brought out: Dhesi
-पंजाब मूल के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने यूके की संसद में उयाया मुद्दा
विज्ञापन

-अपनी सरकार से सांसद ने किया अनुरोध, यूके के सिख लंबे समय से कर रहे मांग
---
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। ऑपरेशन ब्लूस्टार के 40 साल पूरे हो चुके हैं, हमारी लेबर पार्टी सिख समुदाय के साथ खड़ी है। हम उनकी मांग के मुताबिक लेबर पार्टी की सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि ऑपरेशन ब्लू स्टार में ब्रिटेन की तत्कालीन पीएम रहीं मार्ग्रेट थैचर की भूमिका का सच सामने आना चाहिए। यह कहना है यूके के पहले पगड़ीधारी सांसद तनमनजीत ढेसी का, जो लेबर पार्टी यानी सत्ताधारी पार्टी के स्लो से सांसद हैं। एमपी तनमनजीत सिंह ढेसी का कहना है कि वह कई वर्षों से ऑपरेशन ब्लू स्टार में ब्रिटिश सरकार की भूमिका की जांच करने की मांग कर रहे हैं। कंजरवेटिव सरकार में भी उन्होंने इसको उठाया था कि ब्लू स्टार में ब्रिटिश सरकार की भूमिका की जांच की जाए, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। सांसद ढेसी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि लेबर पार्टी ने यह वादा किया था, अब हमारी सरकार है और सिख समुदाय को हमारे से पूरी आशा है कि इसका सच सामने आना चाहिए।
ढेसी का कहना है कि उन्होंने तो चुनाव के दौरान भी कहा था कि श्री हरिमंदिर परिसर पर हमला करने की अनुमति तत्कालीन केंद्र सरकार ने दी थी। ऑपरेशन ब्लू स्टार में ब्रिटिश एयर सर्विस ने मदद की थी यह पहली बार नहीं है, जब लेबर पार्टी के नेताओं ने ऑपरेशन ब्लू स्टार में थैचर सरकार की भूमिका की जांच की मांग की है। ढेसी का कहना है कि हम पिछले 10 वर्षों से ये मांग कर रहे हैं। दरअसल, 2014 में ऑपरेशन ब्लूस्टार घटना के 30 साल पूरे होने पर एक रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब पर हुई भारतीय सेना की कार्रवाई में ब्रिटिश स्पेशल एयर सर्विस ने मदद की थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि तब ब्रिटिश एयर स्पेशल सर्विस कमांडर ने भारतीय सरकार को श्री हरिमंदिर साहिब में छुपे आतंकियों को मारने की सलाह दी थी। यह सलाह जून 1984 में ऑपरेशन ब्लूस्टार लॉन्च होने से 3 महीने पहले दी गई थी। जिक्रयोग है कि इंग्लैंड की एक संस्था सिख फेडरेशन यूके ने यह रिपोर्ट तैयार की थी। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि इससे जुड़ी जानकारियों को तब सीक्रेट रखा गया था। सारी फाइलें क्लासीफाइड लिस्ट में डाल दी गई थीं। हालांकि, बाद में इसमें से कुछ फाइलें लीक हो गई थीं। इसके बाद 2014 में डेविड कैमरून की सरकार ने जांच का आदेश दिया था। साल 2014 में ब्रिटेन के विदेश सचिव विलियम हेग ने हाउस ऑफ कॉमन में बताया था कि ऑपरेशन ब्लू स्टार में ब्रिटिश सरकार की भूमिका बेहद सीमित थी। इसमें ब्रिटिश सरकार की भूमिका सिर्फ एक सलाह देने तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटिश सिख समूह ने एक नई रिपोर्ट में 1984 के ऑपरेशन ब्लूस्टार में भारतीय सेना को ब्रिटेन सरकार से मिली सहायता की प्रकृति की सार्वजनिक जांच करवाने की मांग करते हुए कहा है कि पिछली आंतरिक जांच सिर्फ लीपापोती थी। सिख फेडरेशन यूके की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट सैक्रिफाइजिंग सिख: द नीड फॉर ऐन इन्वेस्टिगेशन का आधिकारिक रूप से ब्रिटिश संसद परिसर में विमोचन किया जाएगा। इस रिपोर्ट का ऑल पार्टी पार्लियामेंटरी ग्रुप ऑन ब्रिटिश सिख ने समर्थन किया था। रिपोर्ट में 2014 में नौकरशाह जेरेमी हेयवुड की आंतरिक समीक्षा को खारिज करते हुए उसे ब्रिटिश सरकार की लीपापोती बताया गया है। हेयवुड ने अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में हुए ऑपरेशन ब्लूस्टार में ब्रिटिश स्पेशल एयर सर्विस की भूमिका की आंतरिक समीक्षा की थी। ढेसी का कहना है कि उन्होंने संसद में मामला उठा दिया है और इसमें हमारे सिखों की मांग काफी गंभीर है कि इतने सालों बाद सच तो सामने आना चाहिए? ब्रिटेन के आम चुनावों में हमारी लेबर पार्टी ने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी जीत कर आती है तो वह ऑपरेशन ब्लूस्टार में इंग्लैंड की भूमिका पर इंक्वायरी बिठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed