फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third partner of terrorists also arrested from Punjab's Pathankot

पठानकोट में पकड़े गए आतंकियों का तीसरा साथी भी गिरफ्तार, पाक खुफिया एजेंसी से जुड़े तार

Sat, 13 Jun 2020 06:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पठानकोट
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पठानकोट Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 13 Jun 2020 06:36 PM IST
सार

  • कश्मीर भागने की फिराक में था जावेद, पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी
  • अमृतसर-जम्मू राजमार्ग पर धोबड़ा पुल के पास से किया गिरफ्तार 

विज्ञापन
Third partner of terrorists also arrested from Punjab's Pathankot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

विस्तार

कश्मीर में आतंकवादी हमलों के लिए हथियारों की तस्करी में जुटे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी आमिर हुसैन वानी और वसीम हसन वानी की गिरफ्तारी के दो दिन बाद पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को उनके तीसरे साथी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कश्मीर भागने की फिराक में था।

विज्ञापन


पकड़े गए आतंकी की पहचान जावेद अहमद भट्ट (29) पुत्र गुलाम अहमद भट्ट निवासी गांव शरमल जिला शोपियां रूप में हुई है। जावेद अमृतसर से ट्रक लेकर निकला था। पुलिस ने उसे अमृतसर-जम्मू हाईवे पर धोबड़ा पुल पठानकोट से ट्रक (जेके-22-8711) को रोककर उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपने साथियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर वादी की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को पकड़े आतंकियों की पूछताछ के आधार पर ही जावेद की गिरफ्तारी हो पाई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पकड़े आतंकियों का बचपन का दोस्त है जावेद
डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार, जावेद उसी गांव का रहने वाला है, जहां के पहले पकड़े गए लश्कर के दो अन्य आतंकवादी हैं। जावेद उनका बचपन का दोस्त है। यह तीनों पिछले 2-3 साल से एक साथ ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे थे और इनका दिल्ली, अमृतसर और जालंधर आना-जाना लगा रहता था।

2012 में होमगार्ड भर्ती हुआ था फिर छोड़ दी नौकरी

डीजीपी ने बताया कि जावेद और उसका भाई आरिफ अहमद भट्ट 2012 में जम्मू-कश्मीर होमगार्ड में भर्ती हुए थे लेकिन बाद में जावेद ने नौकरी छोड़ दी थी। डीजीपी ने बताया कि जावेद से हुई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह 11 जून को वसीम और आमिर के साथ ही अलग ट्रक में अमृतसर गया था। वसीम और आमिर ने अमृतसर के वल्ला रोड से हथियारों की खेप उठा ली। जबकि, उनके हैंडलर इश्फाक अहमद डार उर्फ बशीर अहमद खान ने जावेद को वहीं रुककर और हथियार सप्लायरों से संपर्क साधने को कह दिया।

पंजाब पुलिस खंगाल रही तीनों के सूबे में लिंक: डीजीपी
डीजीपी ने बताया कि तीनों आतंकवादियों के पंजाब, जम्मू और कश्मीर में मौजूद अन्य और लिंक की जांच की जा रही है। गुप्ता ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से यह जानकारी मिली है कि पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई , आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पंजाब और कश्मीर की सरहद से हथियारों की खेप और आतंकवादी भेज रही है।

25 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था एक आतंकी
डीजीपी ने बताया कि इससे पहले 25 अप्रैल को भी पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के एक अन्य युवक हिलाल अहमद वागे को गिरफ्तार किया था जो हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर रियाज नायकू के निर्देश पर अमृतसर से ड्रग मनी लेने पहुंचा था। उस मामले में भी युवक ने ट्रक का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed