{"_id":"63615af0d7a35728f0329f80","slug":"the-smuggler-ran-away-from-the-hospital-chased-and-caught-kapurthala-news-pkl467011921","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से भागा तस्कर, पीछा कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से भागा तस्कर, पीछा कर दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया नशा तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर अस्पताल के अंदर ही उसे दबोच लिया। मंगलवार दोपहर को एक आरोपी को अस्पताल लाया गया था। उस पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। जब उसे जांच के बाद वापस ले जा रहे थे तो उसने भागने की कोशिश की।
डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने 29 अक्तूबर को जसवंत सिंह निवासी गांव सेंचा को पकड़ा था। उस पर एफआईआर नंबर-277 दर्ज थी। उक्त आरोपी को मंगलवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लाया गया तो वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया। हालांकि पुलिस पीछा करके उसे सिविल अस्पताल परिसर में ही दबोच लिया। आरोपी पर पहले से दर्ज एफआईआर में पुलिस कस्टडी से भागने की धारा 224 भी जोड़ दी गई है।