{"_id":"6ae5f4f8f7cb7124f9088a31","slug":"the-punjab-government-spent-five-years-cracking-jokes-nayab-saini-moga-news-c-371-1-mog1001-103352-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार ने पांच साल चुटकुलों में निकाले : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार ने पांच साल चुटकुलों में निकाले : नायब सैनी
Sat, 31 Oct 2026 07:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
मोगा पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री, आप सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने पांच साल चुटकुलों में निकाल दिए हैं, जबकि सरकारें काम करने से चलती हैं। सैनी शनिवार को मोगा में कश्यप राजपूत मेहरा सभा के सम्मान समारोह में पहुंचे थे।
सैनी ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने उनके समाज के कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे लोगों की बसें रोकी गईं। नायब सिंह ने चेतावनी दी कि इस तरह की रोक लगाकर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने पंजाब सरकार पर झूठे वादे करके वोट हासिल करने का आरोप लगाया। सैनी ने कहा कि पंजाब में युवा नशे की दलदल में फंसे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और किसानों से किए गए वादे भी पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर पंजाब को पीछे धकेलने और आम आदमी पार्टी पर पंजाब को निचोड़ने का आरोप लगाया। सैनी ने पंजाब को मजबूत बनाने और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हरियाणा सरकार के कामकाज का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब परिवारों को 1 लाख 60 हजार मकान बनाकर दिए गए हैं। जिन गरीब परिवारों के पास जमीन नहीं थी, उन्हें शहरों में 30 गज और गांवों में 100 गज के प्लॉट दिए गए हैं। सोनीपत में 600 और गुरुग्राम में 3000 लोगों को फ्लैटों की चाबियां सौंपी गई हैं।
सैनी ने कहा कि भाजपा ने नशे को खत्म करने और युवाओं को रोजगार देने का संकल्प लिया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी बताया। मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार को किसानों के वादे पूरे न करने पर घेरा। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के समाधान के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।