{"_id":"6aecb9a176600b24e007b357","slug":"the-groom-didnt-bring-the-wedding-procession-because-he-didnt-get-a-dowry-six-people-from-the-family-have-been-named-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-102002-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दहेज नहीं मिला तो बरात नहीं लाया दूल्हा, परिवार सहित छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: दहेज नहीं मिला तो बरात नहीं लाया दूल्हा, परिवार सहित छह नामजद
Thu, 05 Nov 2026 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
10 लाख नकद और चार तोले सोना मांगने का आरोप, तैयारियां पूरी थीं, कार्ड बंट चुके थे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। दहेज में 10 लाख रुपये नकद और चार तोले सोने की मांग पूरी नहीं होने पर बारात लेकर नहीं पहुंचने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने दूल्हे समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चार नवंबर को शादी तय थी। शादी की तैयारियां पूरी थीं, कार्ड बंट चुके थे और रिश्तेदार भी घर पहुंच गए थे लेकिन बारात नहीं आई।
फरीदकोट के एक गांव निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता कपूरथला के गांव जातिके संगोजला स्थित गुरुद्वारा नारायणसर निवासी शमशेर सिंह के बेटे अमनजोत सिंह से तय हुआ था। अमनजोत का परिवार मूल रूप से फिरोजपुर के गांव वाहके का निवासी है। फिरोजपुर के गांव शकूर निवासी जगजीत सिंह और उनकी पत्नी सुखजीत कौर ने रिश्ता करवाया था। दोनों परिवारों की सहमति के बाद एक फरवरी 2026 को गांव पक्का स्थित महाराजा ढाबा में शगुन हुआ था।
आरोप है कि बाद में लड़के पक्ष ने 10 लाख रुपये नकद और चार तोले सोने की मांग रख दी। मांग पूरी नहीं होने पर बरात न लाने की बात कही। शादी की तैयारियों, साजो-सामान और कार्ड बांटने पर खर्च के बावजूद निर्धारित तारीख पर बरात नहीं पहुंची।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद दूल्हे अमनजोत सिंह, उसके पिता शमशेर सिंह, मां सुखजीत कौर, बहन मनजोत कौर और बिचौले जगसीर सिंह व सुखजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।