फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Groom absconded a day before the wedding in Sadiq town.

Punjab: डेढ़ लाख की बाइक का शगुन लेकर पहुंचे लड़की वाले, मिली ऐसी खबर...पैरों के तले से खिसकी जमीन

Thu, 07 Sep 2023 07:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Updated Thu, 07 Sep 2023 07:04 PM IST
सार

लड़की के परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि लड़के के किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध थे और वह शादी के लिए राजी नहीं था। उसके परिवार ने उन्हें धोखे में रखा और लड़की की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Groom absconded a day before the wedding in Sadiq town.
शादी से पहले भागा दूल्हा

विस्तार

फरीदकोट के सादिक कस्बे में शादी से एक दिन पहले ही दूल्हा भाग गया। इस मामले में लड़की पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सादिक में एक परिवार के घर में लड़की की गुरुवार को शादी थी। घर में खुशी का माहौल था और सभी रिश्तेदार भी आ चुके थे। बुधवार को लड़की के पारिवारिक सदस्य शगुन डालने के लिए जिले के एक गांव के रहने वाले लड़के के घर पहुंचे तो पता चला कि लड़का घर से भाग गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा का राजनैतिक इतिहास: गंभीर आरोप लगने भर से चली जाती थी कुर्सी, फिर अपवाद क्यों बन रहे संदीप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


शगुन में देने के लिए लाए थे डेढ़ लाख की बाइक
परिवार शगुन के तौर पर लड़के को देने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मोटरसाइकिल भी अपने साथ लेकर गए थे, लेकिन जब उन्हें लड़के के भागने के बारे में पता चला तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। 

लड़की के परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि लड़के के किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध थे और वह शादी के लिए राजी नहीं था। उसके परिवार ने उन्हें धोखे में रखा और लड़की की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की है। शिकायत के बाद थाना सादिक प्रभारी इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह ने दोनों पक्षों को तलब किया और लंबी बातचीत के बाद उनका समझौता करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed