फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The food safety team collected six samples of food items

Jalandhar News: खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए खाद्य सामग्री के छह नमूने

Tue, 14 Oct 2025 11:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 14 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The food safety team collected six samples of food items
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




होशियारपुर। त्योहार के सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सुबह फगवाड़ा पाइप्स पर चेक प्वाइंट स्थापित करके खाद्य पदार्थों जैसे सांस, देसी घी, बेसन, खाद्य तेल और मिठाइयों जैसे बर्फी, मिल्क केक, काजू और देसी घी के नमूने एकत्र किए।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार और इशान बंसल ने बताया कि इन सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला खरड़ में भेजा जाएगा। इसकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कोई भी नमूना निम्न मानक स्तर का पाया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच टीम ने त्योहारों के दौरान उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों का विस्तृत निरीक्षण किया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जतिंदर भाटिया और खाद्य सुरक्षा टीम ने जनता से अपील की है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतें, केवल गुणवत्तायुक्त और लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही सामान खरीदें और किसी शिकायत के लिए तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed