फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The Chief Minister said, "We will restore the glorious tradition of hockey; Punjab players have made their mark."

Jalandhar News: मुख्यमंत्री बोले- हॉकी के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करेंगे, पंजाब के खिलाड़ियों ने जमाई धाक

Sun, 28 Sep 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister said, "We will restore the glorious tradition of hockey; Punjab players have made their mark."
-जालंधर और अमृतसर में दो अत्याधुनिक खेल परिसर बनाए जाएंगे, जालंधर में बना खेल सामान विश्व स्तर पर जा रहा
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शनिवार को जालंधर सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंचे और कार्यक्रम के दौरान राज्य में हॉकी के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया। पंजाब हॉकी लीग 2025 के फाइनल मैच के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब हॉकी और राउंड ग्लास अकादमी की ओर से पहली जूनियर हॉकी लीग शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हॉकी के क्षेत्र में अब तक की सबसे अधिक पुरस्कार राशि वाली लीग है।
मान ने कहा कि इस लीग की शुरुआत मोहाली से हुई थी जिसके फाइनल जालंधर में खेले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग लीग मैच आयोजित किए जाते हैं लेकिन यह देश में शुरू की गई पहली जूनियर लीग है। यह एक यादगार अवसर है क्योंकि यहां सुरजीत हॉकी स्टेडियम में देश का नाम रोशन करने वाले पंजाब के महान हॉकी खिलाड़ी एकत्रित हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदर्शनी मैच में लीजेंड इलेवन का मुकाबला स्टार इलेवन से हुआ। लीजेंड इलेवन का नेतृत्व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ओलंपियन गगन अजीत सिंह कर रहे थे जो वर्तमान में मालेरकोटला के एसएसपी हैं जबकि स्टार इलेवन का नेतृत्व भारतीय हॉकी टीम के वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत सिंह कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरजीत हॉकी स्टेडियम ने भारतीय हॉकी के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

पंजाब जूनियर हॉकी लीग का फाइनल है और इस लीग की खास बात यह रही कि इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से टीमें खेलने आई थीं। मान ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों के लिए कई लीग मैच आयोजित किए जाते हैं लेकिन भारत में शुरू की गई यह पहली जूनियर लीग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में एशिया कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में नौ खिलाड़ी पंजाब से थे और उन्होंने कहा कि पिछले दो ओलंपिक में जहां भारत ने पदक जीते। हर बार पंजाब के नौ खिलाड़ी टीम में थे। उन्होंने कहा कि जालंधर को खेलों की राजधानी कहा जाता है और बर्ल्टन पार्क, सुरजीत हॉकी स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉलेज दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम में चार खिलाड़ी- मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह और सुखजीत सिंह जालंधर से थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर में बने फुटबॉल, रग्बी बॉल और अन्य खेल उपकरण विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में इस्तेमाल किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज जालंधर में बने क्रिकेट बल्ले से खेलते हैं और कहा कि पंजाब में खेलों की जड़ें जालंधर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चढ़दी कला मिशन के लिए 50 लाख रुपये का चेक सौंपा
इस दौरान, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली, राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल और अन्य ने मुख्यमंत्री को चढ़दी कला मिशन के लिए 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिष्ठित ओलंपियनों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article