फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The Chief Minister listened to the problems of the people

Jalandhar News: मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कहा- हफ्ते में दो दिन जालंधर में रहूंगा

Wed, 24 Jul 2024 07:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister listened to the problems of the people
-बोले- हम राजनीति करने नहीं, राजनीति सिखाने आए हैं
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
सीएम भगवंत सिंह मान ने बुधवार को जनता दरबार लगाकर अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई का आदेश दिया। जालंधर से पुलिस कमिश्नर और जालंधर के डीसी सहित कई अधिकारियों ने भी इसमें शिरकत की। इससे पहले सीएम मान ने पंजाब के चुनिंदा मंत्रियों के साथ एक होटल में मुलाकात की और बातचीत की।
सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि जालंधर में उपचुनाव के दौरान हमने एलान किया था कि मैं हफ्ते में दो दिन जालंधर में रहूंगा। जालंधर में जीत के बाद आज हमारा पहला दिन है, हमने लोगों से मुलाकात की है। हर व्यक्ति की शिकायत सुनी जा रही है। सीएम मान ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कभी भी आकर जालंधर में शिकायत दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन

सीएम मान बोले कि ऐसे में लोगों ने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। इसलिए लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है। दोआबा में ज्यादातर एनआरआई लोग हैं। कई लोग हमारे पास ऐसे हैं, जोकि आम आदमी क्लीनिक के लिए जगह तक देने को तैयार हैं। लोग ऐसे कामों के लिए आगे आ रहे हैं, यह बेहद खुशी की बात है। कई शिकायतें लेकर आए रहे हैं कि उनकी दस दस साल से सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में हमने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लोग यहां से खुश होकर वापस लौट रहे हैं। सीएम मान ने एक-एक करके तमाम शिकायतकर्ताओं की अलग से बात सुनी और मौके पर समाधान का आदेश दिया। अब सप्ताह में दो दिन सीएम जालंधर में ही कैंप लगाकर काम करेंगे। इसकी शुरुआत बुधवार से कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं व नेताओं की पीठ थपथपाई
मुख्यमंत्री ने उन कार्यकर्ताओं व नेताओं की पीठ थपथपाई, जिन्होंने जालंधर वेस्ट उपचुनाव में डटकर काम किया। मान ने कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी के मेहनती स्वयंसेवकों की है, जिन्होंने जालंधर पश्चिम के हर दरवाजे पर जाकर लोगों को आप सरकार के जन कल्याण कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की ओर से भी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। मान ने कहा कि यह उन लोगों के मुंह पर भी करारा तमाचा है, जिन्होंने सोचा था कि वे अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे। किसी ने भी भविष्यवाणी नहीं की थी कि मोहिंदर भगत को लगभग 60 हजार वोट मिलेंगे और हम 37,000 से अधिक वोटों के अंतर से यह सीट जीतेंगे, लेकिन लोगों ने हमारी कड़ी मेहनत का सम्मान किया। धैर्य बहुत जरूरी है। जो लोग लालच करते हैं भगवान उनकी मदद नहीं करते, बल्कि उनकी जगह किसी 'भगत' को भेज देते हैं। जिन्होंने इस उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए कड़ी मेहनत की। उन सभी को संगठन और सरकार में जिम्मेदारियां मिलेंगी। जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया था, तो उन्होंने कहा था कि हम यहां राजनीति करने नहीं, बल्कि राजनीति सिखाने आए हैं। इस दौरान कैबनिट मंत्री बलकार सिंह के अलावा पार्टी के विधायक व नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed