{"_id":"62692b56b4d6ea42b53ef319","slug":"the-assistant-female-professor-apologized-for-abusing-shri-ram-jalandhar-news-pkl448853198","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम के बारे में अपशब्द कहने वाली सहायक महिला प्रोफेसर ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम के बारे में अपशब्द कहने वाली सहायक महिला प्रोफेसर ने मांगी माफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। भगवान श्रीराम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली सहायक महिला प्रोफेसर ने राम मंदिर में जाकर माफी मांग ली है। उक्त सहायक महिला प्रोफेसर का कहना है कि उन्होंने अपशब्द जानबूझ कर नहीं बोले, वह डिप्रेशन में ऐसी बात कर गई थी। महिला सहायक प्रोफेसर गुरसंगप्रीत कौर का राम मंदिर में माफी मांगते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह सभी बातें कहती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राम मंदिर में खड़ी गुरसंगप्रीत कौर कह रही हैं कि क्लास रूम में लेक्चर के दौरान उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई।
गुरसंगप्रीत कौर ने कहा कि घटना के समय वह क्लास रूम में शारीरिक व मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। ऐसा भी कह सकते हैं कि मैं डिप्रेशन में थी। मुझे कुछ समझ में नहीं आया कि मैं क्या कह रही हूं। मैं अब भगवान राम की शरण में आ गई हूं, मैंने जो पाप किया है उसके लिए सभी से माफी मांगती हूं। आप उसे पाप भी कह सकते हैं, बल्कि वो पाप ही है। गलती से भगवान राम के बारे मुझसे ऐसे गलत शब्द बोले गए, जिससे पूरे देश के हिंदू समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह अपशब्द मैंने जानबूझ कर नहीं बोले व ऐसे शब्द बोलने का मेरा कोई इरादा भी नहीं था। मैं सबसे विनती करती हूं कि मैं भगवान राम की शरण में आ गई हूं व मेरे मन में ऐसा कुछ नहीं है। मैंने सुबह गुरुग्रंथ साहिब का भी पाठ किया। आप सभी मेरी इस गलती को पहली और आखिरी गलती मानते हुए माफ कर दें।
क्या था मामला
फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी की एक महिला सहायक प्रोफेसर गुरसंगप्रीत कौर ने लेक्चर के दौरान भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस मामले को लेकर हिंदू समाज में सहायक प्रोफेसर गुरसंगप्रीत कौर व यूनिवर्सिटी के खिलाफ काफी रोष पाया जा रहा था। मामला बिगड़ता देख यूनिवर्सिटी ने गुरसंगप्रीत कौर को उसी समय नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।