फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The accused absconding from the police station in Ferozepur

सिपाही को धक्का मारकर थाने से आरोपी फरार

Fri, 05 Mar 2021 06:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
The accused absconding from the police station in Ferozepur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना ममदोट में बंद आरोपी वीरवार की रात सिपाही को धक्का मारकर थाने की दीवार फांद कर फरार हो गया। आरोपी को कच्ची दारू बेचने के आरोप में पकड़कर हवालात में बंद किया गया था। थाना ममदोट पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की शुरू कर दी है।
एएसआई हरबंस सिंह के मुताबिक के मुताबिक आरोपी गुरनाम सिंह वासी गंधू किलचा जिला फिरोजपुर कच्ची दारू बेचने के आरोप में पकड़ा गया था। आरोपी को थाने की हवालात में बंद किया था। रात को थाने में संतरी के तौर पर सिपाही गुरचरण सिंह की ड्यूटी थी। वीरवार की रात 2.50 बजे गुरनाम हवालात में चिलाने-चिखने लगा। जब सिपाही उसके पास पहुंचा तो गुरनाम ने सीने में दर्द होने की बात कही। इस पर सिपाही ने गुरनाम को हवालात से बाहर निकाला और उसके लिए पानी लेने गया।
विज्ञापन

पानी लेकर सिपाही गुरनाम के पास पहुंचा तो उसने सिपाही को धक्का दिया और सीढ़ी के रास्ते थाने की छत पर चढ़कर पिछली दीवार फांद कर भाग गया। ड्यूटी पर मौजूद सिपाही ने अपनेसाथियों को इस संबंधी सूचित किया। अंधेरा होने के कारण आरोपी भागने में कामयाब हो गया। सिपाही गुरचरण सिंह के बयान पर आरोपी गुरनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed