{"_id":"63ce619bc8273660c0147df3","slug":"test-test-test-test-firozpur-news-c-1-noi1010-47775-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: भारत को हॉकी विश्वकप में इंग्लैंड, स्पेन के साथ पूल डी में जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: भारत को हॉकी विश्वकप में इंग्लैंड, स्पेन के साथ पूल डी में जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में 13 जनवरी से होने वाले विश्वकप में 16 टीमों को चार पूलों बांटा गया
भारत को हॉकी विश्वकप में इंग्लैंड, स्पेन के साथ पूल डी में जगह
-ओडिशा में 13 जनवरी से होने वाले विश्वकप में 16 टीमों को चार पूलों बांटा गया
भुवनेश्वर। भारत को भुवनेश्वर और राउरकेला में अगले वर्ष 13 से 29 जनवरी से होने वाले हॉकी विश्वकप के लिए इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ पूल डी में रखा गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और एफआईएच के कार्यकारी अध्यक्ष सैफ अहमद की अगुवाई में विश्व कप का ड्रॉ बृहस्पतिवार को निकाला गया। विश्वकप में 16 टीमें शिरकत कर रही हैं, जिन्हें चार टीमों के चार पूल में बांटा गया है।
भारत को रखा गया था प्रथम पंक्ति में
ड्रॉ निकालने से पहले भारत, ऑस्टे्रलिया, बेल्जियम और नीदरलैंड को प्रथम पंक्ति में रखा गया। पूल का बटवारा इस साल एक जून की विश्व रैंकिंग के आधार पर किया गया है। वर्तमान में भारत की रैंकिंग पांच हैं, जबकि इंग्लैंड की छह, स्पेन की आठ और वेल्स की 16वीं रैंकिंग है। भारत हाल ही में इंग्लैंड से बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में टकराया था, जहां दोनों का मुकाबला 4-4 की बराबरी पर छूटा था। स्पेन विश्वकप में दो बार की फाइनलिस्ट है।
बेल्जियम, जर्मनी एक पूल में
पूल ए में विश्व नंबर एक ऑस्टे्रलिया को 2016 की रियो ओलंपिक विजेता और विश्व नंबर सात अर्जेंटीना के साथ रखा गया है। पूल की दूसरी टीमें विश्व नंबर 11 फ्रांस और अफ्रीकी चैंपियन दक्षिण अफ्रीका (14) शामिल है। पूल बी में वर्तमान विश्व चैंपियन और विश्व नंबर दो बेल्जियम को 2002 और 2006 की विश्व विजेता और विश्व नंबर चार जर्मनी, कोरिया (12), जापान (17) के साथ रखा गया है। पूल सी में विश्व नंबर तीन नीदरलैंड, विश्व नंबर नौ न्यूजीलैंड, मलयेशिया (10) और पहली बार खेल रही चिली (23) की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
पूल ए-ऑस्टे्रलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका
पूल बी-बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया, जापान
पूल सी-नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलयेशिया, चिली
पूल डी-भारत, इंग्लैंड, स्पेन, वेल्स
5: वीं विश्व रैंकिंग है वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम की