फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorist Pannu's mischief, embassy board installed on Gurudwara community center in Canada

Jalandhar: आतंकी पन्नू की शरारत, कनाडा में गुरुद्वारे के सामुदायिक केंद्र पर लगाया दूतावास का बोर्ड

Thu, 07 Aug 2025 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 03:12 AM IST
सार

हाल ही में कनाडा व भारत के संबंधों में सुधार की शुरूआत हुई थी लेकिन कट्टरपंथियों को यह हजम नहीं हो रहा। लिहाजा उन्होंने फिर से खालिस्तान व कट्टरवाद को हवा देना शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Terrorist Pannu's mischief, embassy board installed on Gurudwara community center in Canada
गुरपतवंत सिंह पन्नू

विस्तार

खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में श्री गुरुनानक गुरुद्वारे के सामुदायिक केंद्र के एक हिस्से में दूतावास बना दिया है। हाल ही में कनाडा व भारत के संबंधों में सुधार की शुरूआत हुई थी लेकिन कट्टरपंथियों को यह हजम नहीं हो रहा। लिहाजा उन्होंने फिर से खालिस्तान व कट्टरवाद को हवा देना शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां इस घटनाक्रम पर विशेष नजर रखे हुए हैं क्योंकि यह कदम प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के सिख जनमत संग्रह (सिख रेफरेंडम) से पहले सामने आया है। यह सब एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर हो रहा है। यह प्रतीकात्मक दूतावास खुले तौर पर प्रतिबंधित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर का समर्थन कर रहा है। बोर्ड पर उसकी तस्वीर भी लगी हुई है। इससे पहले पूर्व पीएम जस्टिन त्रूदो के शासनकाल में भी खालिस्तान समर्थक कनाडा में भारत विरोधी हरकतों को अंजाम दे रहे थे। 
विज्ञापन


कनाडा में नए पीएम मार्क कार्नी के शासनकाल में उम्मीद थी कि भारत व कनाडा के रिश्तों में नई शुरुआत होगी। एजेंसी जालंधर। खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में श्री गुरुनानक गुरुद्वारे के सामुदायिक केंद्र के एक हिस्से में दूतावास बना दिया है। हाल ही में कनाडा व भारत के संबंधों में सुधार की शुरूआत हुई थी लेकिन कट्टरपंथियों को यह हजम नहीं हो रहा। लिहाजा उन्होंने फिर से खालिस्तान व कट्टरवाद को हवा देना शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां इस घटनाक्रम पर विशेष नजर रखे हुए हैं क्योंकि यह कदम प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के सिख जनमत संग्रह (सिख रेफरेंडम) से पहले सामने आया है। यह सब एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर हो रहा है। यह प्रतीकात्मक दूतावास खुले तौर पर प्रतिबंधित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर का समर्थन कर रहा है। बोर्ड पर उसकी तस्वीर भी लगी हुई है। इससे पहले पूर्व पीएम जस्टिन त्रूदो के शासनकाल में भी खालिस्तान समर्थक कनाडा में भारत विरोधी हरकतों को अंजाम दे रहे थे। कनाडा में नए पीएम मार्क कार्नी के शासनकाल में उम्मीद थी कि भारत व कनाडा के रिश्तों में नई शुरुआत होगी। 


हाल ही में मोदी गए थे कनाडा 
भारतीय पीएम ने हाल ही में कनाडा का दौरा भी किया, लेकिन खालिस्तान समर्थकों की हरकतें हैरान करने वाली हैं। गुरुद्वारे के प्रवेश द्वार के किनारे ही खालिस्तान समर्थकों ने रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान का बोर्ड लगा दिया है। कनाडा में लंबे समय से रह रहे विचारक जोगिंदर सिंह का कहना है कि यह कदम भारत व कनाडा के रिश्तों में खटास पैदा करने के लिए उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed