फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   terror, fear, border, punjab, ig

आतंकी खतरा बार्डर एरिया ही नहीं, पूरे सूबे में : आईजी

Fri, 07 Aug 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार Updated Fri, 07 Aug 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर के दीनानगर में पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के ऑपरेशन
विज्ञापन
को हैंडिल करने वाले बार्डर जोन के आईजी ईश्वर चंद्र को जालंधर में तैनात कर दिया गया है। उन्होंने शुक्रवार को अपना पदभार संभाला। जालंधर आईजी कार्यालय पहुंचने पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जालंधर के पूर्व आईजी लोकनाथ आंगरा ने उनको चार्ज सौंप दिया।


नवनियुक्त आईजी ईश्वर चंद्र ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों से खतरा केवल दीनानगर या गुरदासपुर को नहीं बल्कि पूरे सूबे को है। पूरे सूबे में डीजीपी के आदेशों पर चौकसी बरती जा रही है। जालंधर जोन का काफी एरिया संवेदनशील है। ईश्वर चंद्र ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जोन की पुलिस को ट्रेंड करने और उनको आधुनिक हथियारों के साथ लैस करने की है। इसके अलावा पुुलिस को आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग के अलावा आतंकवादियों और जेेहादी हमलों से लड़ने के लिए सक्षम बनाया जाएगा।



ईश्वर चंद्र ने कहा कि जोन में इनवेस्टिगेशन व ऑपरेशनल पुलिस के अलग-अलग विंग काम कर रहे हैं। इसके सकारात्मक रिजल्ट मिल रहे हैं। इस सिस्टम को फाइन ट्यूनिंग कर जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू किया जाएगा। आईजी ईश्वर चंद्र का दो दिन पहले ही सरकार ने बार्डर जोन एरिया से तबादला जालंधर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed