{"_id":"956fc9200ab86d6f5168d3b9f16e1971","slug":"terror-fear-border-punjab-ig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी खतरा बार्डर एरिया ही नहीं, पूरे सूबे में : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी खतरा बार्डर एरिया ही नहीं, पूरे सूबे में : आईजी
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
Updated Fri, 07 Aug 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर के दीनानगर में पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के ऑपरेशन
विज्ञापन
को हैंडिल करने वाले बार्डर जोन के आईजी ईश्वर चंद्र को जालंधर में तैनात
कर दिया गया है। उन्होंने शुक्रवार को अपना पदभार संभाला। जालंधर आईजी
कार्यालय पहुंचने पर उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जालंधर के पूर्व आईजी
लोकनाथ आंगरा ने उनको चार्ज सौंप दिया।
नवनियुक्त आईजी ईश्वर चंद्र ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों से खतरा केवल दीनानगर या गुरदासपुर को नहीं बल्कि पूरे सूबे को है। पूरे सूबे में डीजीपी के आदेशों पर चौकसी बरती जा रही है। जालंधर जोन का काफी एरिया संवेदनशील है। ईश्वर चंद्र ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जोन की पुलिस को ट्रेंड करने और उनको आधुनिक हथियारों के साथ लैस करने की है। इसके अलावा पुुलिस को आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग के अलावा आतंकवादियों और जेेहादी हमलों से लड़ने के लिए सक्षम बनाया जाएगा।
ईश्वर चंद्र ने कहा कि जोन में इनवेस्टिगेशन व ऑपरेशनल पुलिस के अलग-अलग विंग काम कर रहे हैं। इसके सकारात्मक रिजल्ट मिल रहे हैं। इस सिस्टम को फाइन ट्यूनिंग कर जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू किया जाएगा। आईजी ईश्वर चंद्र का दो दिन पहले ही सरकार ने बार्डर जोन एरिया से तबादला जालंधर किया था।