फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Tension between AAP and Congress in the firing incident on Sunday night

रविवार रात गोली चलने की घटना में आप व कांग्रेस में तनाव, आप विधायक के भाई पर गुंडागर्दी का आरोप, आप विधायक का भाई बोला-मैं तो पंजाब ही नहीं था

Mon, 23 May 2022 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tension between AAP and Congress in the firing incident on Sunday night
बस्तीआत में देर रात गोली चलने के मामले में प्रदर्शन करते राजन अंगुराल व अन्य। - फोटो : JALANDHAR
जालंधर। रविवार रात को बस्तियान इलाके में गोली चलने की घटना के बाद सोमवार को दिन भर तनाव का माहौल रहा। आप विधायक शीतल अंगुराल व उसके भाई राजन अंगुराल ने जमकर रोष प्रदर्शन किया और कहा कि गोली चलाने वाला कांग्रेसी नेता दीपू था लेकिन पुलिस ने उलटा आप वर्करों पर केस दर्ज कर लिया है। जिक्रयोग है कि रविवार रात को बस्ती दानिशमंदा इलाके में दीपक उर्फ दीपू ने आरोप लगाया था कि इलाके के विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल ने उसके घर पर बदमाश भेजे और गोलियां चलवाई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया था। सोमवार को सारा मामला पलट गया। परिवार सहित पंजाब से बाहर घूमने गए विधायक शीतल अंगुराल वापस लौट आए और कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक गुंडागर्दी करवा रहे हैं। दीपक दीपू ही पूर्व विधायक का खासमखास है, जो नशा बिकवाता है। उसने ही सारा ड्रामा रचा है। रविवार रात को शिवा जी नगर में उनके समर्थक संदीप के साथ मारपीट करके उसे घायल कर दिया गया। शीतल अंगुराल का आरोप है कि कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सुशील रिंकू के समर्थक वसीका नवीस दीपक उर्फ दीपू बदमाशी कर रहा है। दीपू ने झूठे बयान देकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है और झूठा केस भी दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन

विधायक शीतल अंगुराल, भाई राजन अंगुराल, सन्नी अंगुराल के साथ थाने पहुंचे और रोष व्यक्त किया कि पुलिस बदमाशों को शह दे रही है। उन्होंने एडीसीपी हरपाल सिंह, थाना प्रभारी सुखबीर सिंह से बातचीत की। एडीसीपी ने सभी समर्थकों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे। आश्वासन के बाद सभी प्रदर्शनकारी शांत हो गए। वहीं पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने एक जांच टीम का गठन कर दिया है, जिसमें एडीसीपी आईपीएस सोहेल मीर, एडीसीपी हरपाल सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल ने कहा कि रविवार को उनका समर्थक संदीप अपने साथी के साथ दीपू की गली से निकल रहा था, वहां दीपू ने उनको रोक लिया और धमकाया। इसके बाद संदीप के समर्थन में उसके साथी पहुंचे लेकिन दीपू ने छत पर चढ़कर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किए। इसके बाद संदीप को दीपू व उसके साथियों ने पकड़ लिया और मारपीट की, संदीप को 14 टांके लगे हैं। राजन का कहना है कि वह तो खुद संदीप को थाने लेकर चला गया कि एक तो इसकी पिटाई कर दी, टांके लग गए और उलटा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed