फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   teen talaq

मांग का विरोध करने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला,दिया तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
teen talaq
टांडा। दहेज को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। बाद में उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद विवाहिता ने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सद्दा वाला निवासी मोहम्मद इलियास की पुत्री बुशरा परवीन ने पति समेत साथ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 10 फरवरी 2020 को जावेद पुत्र मोहम्मद रफी निवासी गुलाहाटी भवानीगंज रोड रामनगर उत्तराखंड से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था। पिता द्वारा 20 लाख रुपये की बड़ी रकम खर्च कर काफी उपहार आदि दिया गया था। इसके बावजूद ससुराली नाखुश रहे और दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता से उसके मायके से स्कॉर्पियो कार व 20 लाख नकद लाने को कहा। हालांकि पीड़िता ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

7 जुलाई को आरोपियों ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। इसके बाद 2 दिसंबर को ससुराली पीड़िता के मायके आए। वहां उन्होंने दोबारा दहेज की अपनी मांग रखी। इस पर पीड़िता के पिता ने उनकी मांग मानने से मना कर दिया। इससे गुस्साए पति ने पीड़ितों को मौके पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता को उसके मायके में छोड़कर आरोपी ससुराल अपने घर चले आए। पीड़िता ने पिता के साथ कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति जावेद, ससुर मोहम्मद रफी, सास फातमा, देवर सलमान, अमान, ननंद जीनत, सिम्मी समेत सात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed