फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Teachers Protest outside Education Minister Pargat Singh Home in Jalandhar 

जालंधर: शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर का घेराव करने पहुंचे बेरोजगार अध्यापक, पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप 

Tue, 14 Dec 2021 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Dec 2021 04:09 PM IST
सार

अध्यापक नेता अमनदीप और गगनदीप ने कहा कि मंगलवार सुबह जब वह संघर्ष करने शिक्षा मंत्री की कोठी पहुंचे तो वहां पर मौजूद पुरुष पुलिस कर्मियों ने महिला अध्यापिकाओं के साथ धक्केशाही की व लाठियां बरसाईं।

विज्ञापन
Teachers Protest outside Education Minister Pargat Singh Home in Jalandhar 
शिक्षा मंत्री परगट सिहं। - फोटो : फाइल

विस्तार

लगभग 2 माह से रेगुलर किए जाने की मांग को लेकर जालंधर में प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार टेट पास अध्यापक मंगलवार सुबह तड़के शिक्षा मंत्री परगट सिंह की कोठी का घेराव करने पहुंच गए। अध्यापकों ने जब शिक्षा मंत्री की कोठी के अंदर दाखिल होने की कोशिश की तो पुलिस वालों ने उन्हें बाहर निकाला।

विज्ञापन


इसके बाद अध्यापकों ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने महिला अध्यापकों पर लाठीचार्ज भी किया है। अध्यापकों ने कहा कि सरकार व शिक्षा मंत्री के आदेश पर ही पुलिस वालों ने बेरोजगार अध्यापकों पर लाठीचार्ज किया है। उनका कहना था कि अध्यापक पुलिस की इन लाठियों से डरने वाले नहीं हैं व अध्यापक अपने संघर्ष को तब तक जारी रखेंगे, जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता। 
विज्ञापन


अध्यापक नेता अमनदीप और गगनदीप ने कहा कि मंगलवार सुबह जब वह संघर्ष करने शिक्षा मंत्री की कोठी पहुंचे तो वहां पर मौजूद पुरुष पुलिस कर्मियों ने महिला अध्यापिकाओं के साथ धक्केशाही की व लाठियां बरसाईं। उन्होंने कहा कि वह लगभग 50 दिन से शिक्षा मंत्री के क्षेत्र में ही प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री हर बार 1 हफ्ते के भीतर मांगों का नोटिस जारी करने का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। सप्ताह बीत जाने के बाद जब हम जवाब मांगने जाते हैं तो फिर अगले हफ्ते का आश्वासन दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से शिक्षा मंत्री उन्हें 12 से 13 बार आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन उनका आश्वासन पूरा नहीं हो सका है। यह ही कारण है कि अध्यापकों को मजबूर होकर शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे व अब पीछे नहीं हटेंगे फिर चाहे कुछ भी क्यों ना हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed