{"_id":"5f930d838ebc3e5be450a2f8","slug":"tanda-misdeed-case-government-sent-a-check-of-four-lakhs-hoshiarpur-news-pkl3919276105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म-हत्या का मामला: पंजाब सरकार ने पीड़ित परिवार को दी चार लाख रुपये की आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म-हत्या का मामला: पंजाब सरकार ने पीड़ित परिवार को दी चार लाख रुपये की आर्थिक मदद
Sat, 24 Oct 2020 11:34 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर जलाने के मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार व उड़मुड़ के विधायक संगत सिंह गिलजियां व हलका चब्बेवाल के विधायक डॉ. राजन कुमार ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब सरकार की ओर से चार लाख का चेक सहायता राशि के तौर पर पीड़ित परिवार को सौंपा गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है व आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। गिलजिया व चब्बेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद मामले की जानकारी लेने के बाद कानूनी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांपला
वहीं छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही सरकार पीड़ित परिवार को 25 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। सांपला ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कमजोरी के कारण ही प्रदेश में आए दिन ऐसी घटनाएं घट रही हैं।