फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tablighi jamaat, posters in pathankot, coronavirus

पठानकोटः मरकज जमात में गया नहीं, गांव में लग गए पोस्टर, शख्स बोला- हटवाओ! मैं तब्लीगी नहीं हूं

Fri, 03 Apr 2020 11:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 03 Apr 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
tablighi jamaat, posters in pathankot, coronavirus
तब्लीगी जमात
कोरोना को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। दिल्ली निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात में पठानकोट के मामून निवासी व्यक्ति के शामिल होने की अफवाह फैल गई। मामून निवासी अब्दुल मजीद को कोरोना संक्रमित बताया गया और उससे 5 मीटर की दूरी बनाए रखने के पूरे गांव में पोस्टर लगा दिए गए। अफवाह और पोस्टरों से अब्दुल खासा परेशान है।
विज्ञापन


बकौल अब्दुल, वह दिल्ली में निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात में गया ही नहीं था। उसने सुजानपुर के गांव फूल प्यारा निवासी व्यक्ति को अपने प्रूफ पर सिम खरीदकर दिया था, वहीं जमात में गया था और अब दिल्ली में आइसोलेट किया गया है। निजामुद्दीन जमात में हिस्सा लेने वालों की जारी लिस्ट में अब्दुल मजीद का नाम था। इसे देखकर ग्रामीणों ने उसके नाम के पोस्टर बनाए और लोगों को उससे दूरी बनाए रखने के लिए आगाह किया।
विज्ञापन


अब्दुल ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा दिखाई गई सामाजिक हीनभावना से वह काफी परेशान है। वह जमात में गया नहीं तो उसके पोस्टर क्यों लगाए गए। उसने कहा कि जमात में शामिल लोगों की लिस्ट में उसका नाम कैसे आया, उसे इस बारे में भी जानकारी नहीं है। मजीद ने बताया कि फूलप्यारा निवासी व्यक्ति का प्रूफ रिजेक्ट हो गया था, जिसके चलते उसने अपना प्रूफ देकर उसका सिम शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सभी चिट्ठियां मेरे नाम की निकल रही हैं। पुलिस, सीआईडी समेत कई लोग उससे पूछताछ करने आ रहे हैं। मजीद ने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है कि वह नहीं बल्कि फूल प्यारा का व्यक्ति तब्लीगी जमात में गया था। उसके बावजूद गांव में पोस्टर लगे हैं। लोग हीनभावना से देखते हैं।

अब्दुल मजीद दिल्ली नहीं गया था। गलतफहमी में लोगों ने पोस्टर लगवा दिए थे, मामला संज्ञान में आते ही पोस्टर उतरवा दिए गए हैं।
- अनीता ठाकुर, एसएचओ, मामून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed