फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Surjeet Hockey Tournament: Punjab Police Jalandhar's first win, CAG Delhi defeated Punjab and Sindh Bank

सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट : पंजाब पुलिस जालंधर की पहली जीत, सीएजी दिल्ली ने पंजाब एंड सिंध बैंक को हराया

Sun, 29 Oct 2023 10:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 29 Oct 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Surjeet Hockey Tournament: Punjab Police Jalandhar's first win, CAG Delhi defeated Punjab and Sindh Bank
सोमवार को होंगे इंडियन ऑयल मुंबई बनाम भारतीय वायु सेना दिल्ली व भारतीय रेलवे दिल्ली बनाम आर्मी इलेवन दिल्ली के मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जालंधर। सीएजी दिल्ली ने पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली को 5-2 के अंतर से हराकर तीन अंक जीते और पूर्व चैंपियन पंजाब पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली को 4-3 के अंतर से हराया। स्थानीय ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में चल रहे 40वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के पांचवें दिन दो लीग मैच खेले गए। पहला मैच पूल ए में पूर्व विजेता पंजाब एंड सिंध बैंक और सीएजी दिल्ली के बीच खेला गया।
खेल के 18वें मिनट में सीएजी के वेंकटेश तेलुगु ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। खेल के 29वें मिनट में सिंध बैंक के कप्तान जसकरन सिंह ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। खेल के 29वें मिनट में सीएजी के सूर्य प्रकाश ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। खेल के 44वें मिनट में बैंक के परमवीर सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। 49वें मिनट में प्रमोद और 50वें मिनट में जसदीप सिंह ने गोल कर सीएजी को 4-2 से आगे कर दिया। खेल के 52वें मिनट में प्रशान तिर्की ने फील्ड गोल कर स्कोर 5-2 कर दिया। लीग राउंड में पंजाब एंड सिंध बैंक को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। दूसरा मैच पूल बी में पंजाब पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली के बीच खेला गया। खेल के 8वें मिनट में पंजाब पुलिस के ओलंपियन रमनदीप सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। खेल के 13वें मिनट में बैंक के गुरसिमरन सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर बराबर कर दिया। खेल के 56वें मिनट में नेशनल बैंक के वरिंदर सिंह ने फील्ड गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया। खेल के 58वें मिनट में पंजाब पुलिस के जूनियर इंटरनेशनल खिलाड़ी मनिंदर सिंह ने फील्ड गोल कर स्कोर 4-3 कर मैच जीत लिया। रविवार के मैचों के मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह चहल कमिश्नर पुलिस जालंधर और मंगल सिंह बसी चेयरमैन एग्रो कॉरपोरेशन ने टीमों का परिचय कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर नत्था सिंह गाखल, मंजीत सिंह ढल्ल, प्रवीण गुप्ता, गुरचरण सिंह एयर इंडिया, रमणीक रंधावा, लखविंदर पाल सिंह खैरा, लखबीर सिंह नॉर्वे, आतम प्रकाश सिंह बब्लू, मंजीत सिंह सेठी, रविंदर सिंह पुआर यूके, अजयपाल सिंह, बचितर कुलार, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ओलंपियन हरमनप्रीत सिंह, ओलंपियन हार्दिक सिंह, ओलंपियन मनदीप सिंह, डॉ. कुलवंत सिंह (केजीएम), अनूप सिंह पासपोर्ट अधिकारी जालंधर, सुखविंदर लाली विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed