फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Suresh Raina's cousin cremated in village Thariyal of Pathankot

सुरेश रैना के भाई का अंतिम संस्कार, बुआ की हालत गंभीर, अब भी वेंटिलेटर पर

Wed, 02 Sep 2020 09:48 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 02 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina's cousin cremated in village Thariyal of Pathankot
सुरेश रैना के फुफेरे भाई का अंतिम संस्कार हुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

माधोपुर के थरियाल में 19 अगस्त की रात डकैतों के हमले में मारे गए क्रिकेटर सुरेश रैना के फुफेरे भाई का अंतिम संस्कार बुधवार को गांव थरियाल में कर दिया गया। रैना के फूफा की मौत 20 अगस्त को हुई थी। वहीं, रैना की बुआ आशा रानी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जो निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना और बुधवार सुबह एसआईटी टीम ने माधोपुर एरिया में जांच की लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। उधर, डीजीपी दिकर गुप्ता द्वारा गठित की गई एसआईटी की टीमों ने गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर में भी छापे मारे।
विज्ञापन


सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था कौशल
मृतक कौशल अपने कैरियर को लेकर बड़ा उत्साही था। फिलहाल वह पिता के साथ ठेकेदारी करता था लेकिन साथ ही सिविल सर्विस की भी तैयारी कर रहा था। अंतिम संस्कार में शामिल सभी लोगों का कहना था कि वह परिवार का सहारा बनने वाला था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि
मृतक कौशल कुमार का छोटा भाई अपिन भी हमले में बुरी तरह घायल हुआ है। मेडिकल अनफिट अपिन अभी तक पुलिस को बयान भी दर्ज नहीं करवा पाया है। इसी कारण उसे श्मशान घाट नहीं ले जाया गया। कौशल की देह को उनके चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर पहुंचे हलका विधायक ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू तथा ग्रामीणों की ओर से सरकार और पुलिस से अपील की गई कि हमलावरों को यथाशीघ्र पकड़ा जाए और पीड़ित परिवार की भी सरकार की ओर से सुध ली जाए।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रैना की बुआ का परिवार पहले ही इस वारदात के जख्मों के असहनीय घावों की पीड़ा झेल रहा था कि कौशल की मौत बड़ा झटका दे गई। बीते दिनों परिवार के सदस्य मृतक अशोक कुमार की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक और बुरी खबर उनका इंतजार कर रही है। परिजनों के लौटने पर बुधवार को कौशल का अंतिम संस्कार किया गया और परिजन फिर अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed